सास-बहू के बीच ताबीज बांधने को लेकर विवाद, बहू ने जहर पीकर दी जान

सास-बहू के बीच ताबीज बांधने को लेकर विवाद, बहू ने जहर पीकर दी जान

अलवर जिले के ततारपुर से सास-बहू के बीच विवाद के बीच बहू ने जहर पी लिया, जिससे उसकी मौत की खबर सामने आई है। दादी मासूम पोतियों के लिए ताबीज लाई थी। पोतियों को बांधना चाहती थी। मां नहीं चाहती थी कि दादी उसकी बेटियों को ताबीज बांधे। बस इसी बात को लेकर सास-बहू की बहस हुई और कुछ देर बाद बहू ने जहर पी लिया। आनन-फानन में बहू को अस्पताल लेकर गए जहां बहू की मौत हो गई। मृतका की दो बेटियां हैं, एक ढाई साल की है तो दूसरी महज 8 महीने की।

मामला अलवर के ततारपुर गांव का है। कृपा देवी अपनी दो पोतियों के लिए गंगोई बाबा से दो ताबीज लेकर आई थी। उसने रविवार सुबह 9 बजे ताबीज बांधने के लिए बच्चियों की मां मनीषा को पुकारा। मनीषा को जब पता चला कि सास उसकी बेटियों के लिए ताबीज लेकर आई है तो उसने बेटियों को ताबीज बांधने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर सास और बहू में तकरार हो गई। झगड़ा शांत हुआ तो मनीषा अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद वह कमरे से आई और उल्टियां करने लगी। सास ने पूछा तो कहा- मां जी, मैंने दवाई पी ली है।

महज 22 साल की मनीषा ने जहरीला पदार्थ पी लिया था। वह अचेत होकर गिर पड़ी। आनन फानन में मनीषा के ससुर गिर्राज यादव व अन्य परिजन उसे अस्पताल ततारपुर अस्पताल लेकर गए। जहां से अलवर रेफर कर दिया गया। अलवर में सुबह 11 बजे डॉक्टर ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया।

मनीषा के ससुर गिर्राज यादव ने बताया- चार साल पहले 2017 में बेटे तेज सिंह की शादी बानसूर के मंगलवा गांव में मनीषा से हुई थी। तेज सिंह बीएसटीसी करने के बाद कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा है। खेती-बाड़ी से परिवार चल रहा है। मनीषा व तेज सिंह के दो बेटियां हैं। आज सुबह ताबीज बांधने को लेकर सास-बहू में बहस हुई थी। मनीषा नहीं चाहती थी कि बेटियों को ताबीज बांधा जाए। बस इतनी सी बात पर उसने जहर खा लिया।

उधर, मनीषा के पिता शेर सिंह ने कहा- मनीषा के जहर खाने की कोई सूचना हमें नहीं दी। सीधा जिला अस्पताल से हमारे पास फोन आया। मनीषा का ससुर गिर्राज और उसका पति तेज सिंह शराब पीने के आदी हैं। परिवार में किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। करीब सालभर पहले जब मनीषा प्रेग्नेंट थी तब भी वह तनाव में थी, पीहर में ही बच्ची हुई थी, वह काफी दिन पीहर ही रही थी। उसने बताया था कि ससुर व पति मारपीट करते थे। इससे मनीषा परेशान थी। मनीषा 10वीं तक पढ़ी लिखी थी। शादी में 18 लाख खर्च किए थे। करीब डेढ़ लाख रुपए नकद दिए थे। मनीषा का पति कोई काम नहीं करता।

अलवर पुलिस ने पोस्टमार्टम से पहले मनीषा के पीहर पक्ष के लोगों को सूचना दी। पीहर के लोग अस्पताल पहुंचे। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमार्टम होगा। पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

Lalit Yadav

Lalit Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऐप्पल वॉच सीरीज 8, SE और अल्ट्रा वॉच लॉन्च iPhone 14, Plus, Pro लॉन्च, जानें कीमत नई स्कार्पियो की चर्चा हर जगह, जानिए खास बातें CBSE Class 10 Result 2022 Live: 10th Result date, Term 1, Term 2 weightage on cbseresults.nic.in, cbse.gov.in Maruti Suzuki BREZZA Launch: जानिए नई ब्रेजा की खास बातें